search

अल्‍मोड़ा में नारी निकेतन के पास बख के जंगलों में फिर धधकी आग, वन संपदा को पहुंच रहा नुकसान

cy520520 2026-1-3 16:57:10 views 432
  

सर्दी के मौसम में भी लगातार सामने आ आग की घटनाएं. Jagran



संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: सर्दी के सीजन में भी जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब एक बार फिर नारी निकेतन के पास बख के जंगलों में आग धधक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

नववर्ष के शुरुआती दिनों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह शाम ठंड का सितम जारी है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री के पास तक पहुंच रहा है। लेकिन इसके बाद भी लगातार जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही है। अब फिर से बख के पास जंगलों में आग धधक गई। आग तेजी से नारी निकेतन और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने इसकी सूचना पर फायर टीम को दी। जिसके बाद तत्काल फायर टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। यहां एलएफएम किशन सिंह, उमेश कुमार, अजय कुमार, जीवन जोशी, पूजा थापा, प्रियंका, प्रियांशु कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Forest Fire: सुबह शाम ठंड का सितम जारी, फ‍िर भी अल्मोड़ा के जंगलों में धधक रही आग

यह भी पढ़ें- सर्दी के सीजन में भी उत्तराखंड में धधक रहे जंगल, लमगड़ा के सत्यों के जंगलों में लगी आग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161670