search

बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

LHC0088 Yesterday 15:57 views 512
  

बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव



संवाद सूत्र, चैनपुर (गुमला)। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ससुर के बागान में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जशपुर जिले के पैकु निवासी विजय कुजूर के रुप में  हुई है। वह पिछले पांच वर्षों से अपने ससुराल हर्रा गांव में ही रह रहा था।  

परिजनों के अनुसार विजय बुधवार दोपहर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की शाम ससुर जूलियस तिग्गा ने अपने बागान में पुटकल के पेड़ पर विजय का शव फंदे से झूलता देखा तो हड़कंप मच गया।  
कई बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को दी गई। जशपुर से मृतक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और शराब सेवन के बाद उसकी हालत और बिगड़ जाती थी।  

उन्होंने यह भी बताया कि विजय पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसका पारिवारिक जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा है। उसकी पत्नी सेलिना तिग्गा  दो पुत्रों के साथ  कई वर्षों से रोज़गार के सिलसिले में कोलकाता में रहती हैं, जबकि विजय ससुराल वालों के साथ हर्रा गांव में ही रहता था।   
ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा

सूचना मिलते ही शनिवार सुबह एसआई राजेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।   

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144407

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com