search

मेरठ में कोहरे और ठंड से ट्रेनों का संचालन बाधित, उत्कल एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे लेट

cy520520 2026-1-3 15:57:11 views 701
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। ठंड और कोहरे का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा विलंब से शुक्रवार शाम को साढ़े पांच बजे सिटी स्टेशन पहुंची। पुरी से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस पौने पांच घंटा विलंब से शाम सवा सात बजे पहुंची। संगम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा विलंब से सुबह 10 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

बाड़मेर से आने वाली शालीमार एक्सप्रेस सवा घंटा विलंब से सवा आठ बजे और शटल ट्रेन पौने दो घंटे विलंब से सवा 10 बजे पहुची। ट्रेन के विलंब से चलने यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोकल रूटों पर चलने वाले यात्री परेशान हैं। रात में देर से घर पहुंचना और सुबह तड़के कार्यस्थल पर जाने के लिए स्टेशन पहुंचना कष्टकारी साबित हो रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427