search

सात बीघा जमीन के लिए मां की हत्या, रात भर शव के पास बैठा रहा बेटा; मुरादाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड

deltin33 2026-1-3 12:27:10 views 1206
  

मौके पर पहुंची पुलिस।



जारगण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के गांव उमरी में सात बीघा जमीन बेचने का विरोध कर रही मां की शुक्रवार रात डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी रात शव घर में पड़ा रहा। आरोपित भी मां की हत्या करने के बाद शव के पास ही पूरी रात बैठा रहा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  

मृतका का फाइल फोटो।
पत्नी के नाम थी जमीन


गांव उमरी निवासी ऋषिपाल की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। ऋषिपाल के हिस्से की जमीन उनकी पत्नी सावित्री के नाम पर आ गई थी। इनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई। बेटे कपिल की भी शादी हो चुकी है। कपिल मां के नाम दर्ज जमीन को बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद रहता था। शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर फिर से मां बेटे में विवाद हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और विवाद शांत कराया।
डंडे से कर दिया मां पर हमला

इसके बाद बेटे ने देर रात फिर से मां से जमीन बेचने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बीच आरोपित ने डंडे से मां पर हमला कर दिया। सिर पर डंडे से वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मां की हत्या करने के बाद आरोपित शव के बराबर में ही बैठ गया। पूरी रात आरोपित शव के बराबर में बैठा रहा। शनिवार सुबह मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित कपिल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- PHOTOS: तस्वीरों में देखें माघ मेला का पहला दिन और पौष पूर्णिमा का स्नान, महाकुंभ जैसा अद्भुत नजारा; संगम के तट पर उमड़े श्रद्धालु
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476672