search

पूर्व मध्य रेलवे ने की चेन पुलिंग और महिला कोच में अवैध यात्रा पर कार्रवाई, दिसंबर माह में 3661 लोग पकड़ाए

deltin33 2026-1-3 01:27:19 views 847
  



जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल ने रेल परिचालन को समयबद्ध रखने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के तहत दिसंबर माह में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन \“समय पालन\“ और \“महिला सुरक्षा\“ के तहत कुल 3661 लोगों को हिरासत में लिया है। ऑपरेशन \“समय पालन\“ के अंतर्गत बिना उचित कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर 1032 लोगों को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई।

मंडलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो दानापुर मंडल में सर्वाधिक 429, समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 और धनबाद मंडल में 90 लोग हिरासत में लिए गए।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपरेशन “महिला सुरक्षा” के तहत महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 2629 पुरुष यात्रियों को महिला डिब्बे में यात्रा करते हुए पकड़ा गया और रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई।

इनमें दानापुर मंडल में सबसे अधिक 1371, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 और धनबाद मंडल में 146 पुरुष यात्री शामिल हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695