search

उन्नाव में बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरी पांच साल की बच्ची, गंभीर रूप से घायल

deltin33 2026-1-2 22:58:19 views 477
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। पुरवा क्षेत्र में चमियानी के अंगनुवाखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह छत पर खेल रहे भाई-बहन को बंदरों ने दौड़ा लिया। बचकर भागने में पांच वर्षीय बच्ची संतुलन खो बैठी और बिना रेलिंग की छत से नीचे आ गिरी।

पिता उसे पुरवा सीएचसी ले गए, जहां सिर में गंभीर चोट देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन उसे जिला अस्पताल नहीं ले गए सीधे एलएलआर कानपुर में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार सुबह दस बजे गांव अंगनुवाखेड़ा मजरे चमियानी निवासी लल्लू की पांच वर्षीय बेटी शिवानी अपने भाई शैलेंद्र के साथ छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए भाई-बहन नीचे की तरफ भागे।

भागने में शिवानी का संतुलन बिगड़ गया और वह छत पर रेलिंग न होने के कारण नीचे गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर रूप से घायल मासूम बेटी को पिता पुरवा सीएचसी लेकर पहुंचा। डाक्टर यूके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पिता उसे जिला अस्पताल न ले जाकर सीधे एलएलआर अस्पताल कानपुर ले गए। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बहुत अधिक बंदर है।

अक्सर बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। जिससे गांव के लोग बच्चों को घर के बाहर नहीं निकलने देते हैं। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के घायल होने के सूचना नहीं हैं। मैं वन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने के लिए कहूंगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472468