search

कोहरे में गन्ने से भरी ट्रॉली से घुसी कार के उड़े परखच्चे, ट्रैक्टर चालक की मौत

Chikheang Half hour(s) ago views 666
  



संवाद सूत्र, पिहानी। कोहरे में हाईवे पर तेज रफ्तार में वाहन चलाकर लोग खुद के साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। पिहानी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात कोहरे में तेज रफ्तार कार गन्ने से भरी ट्राली में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।

पिहानी के ग्राम डर्रा के अशोक ट्रैक्टर चालक थे। गुरुवार रात वह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर अजबापुर मिल जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर गोपी गांव के निकट कोहरा अधिक होने से लखनऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राली में जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक अशोक सीट से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे,जो लखनऊ से मुरादाबाद जा रहे थे। तीनों कार भी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पसिगवां सीएचसी भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक अशोक को मृत घोषित कर दिया। जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी कैलाश यादव का कहना है कि कार की रफ्तार अधिक थी। कोहरे के कारण कारण चालक को गन्ने से भरी ट्राली दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145986

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com