search

Dhanbad Weather Update: मकर संक्रांति तक जारी रहेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने पारा के सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे रहने का लगाया अनुमान

Chikheang 2026-1-2 11:57:07 views 1044
  

भीषण ठंड के बावजूद मैथन डैम में नाैकायन करने वालों का उत्साह चरम पर। (फोटो-अमित सिन्हा।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। साल के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। पूरे दिन कोहरा छाया रहा जिससे मौसम सर्द रहा। बीच बीच में चली सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी। बर्फीली हवाएं चलने से रात ठिठुरन भरी रही। प्रचंड ठंड से इस पखवाड़े भी राहत नहीं मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग से जारी अगले पखवाड़े के पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान जताया गया है। दो से आठ जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान चार से 11 डिग्री तो नौ से 15 जनवरी के बीच इसके तीन से नौ डिग्री तक रहने का अनुमान है। यानी जनवरी दिसंबर से अधिक सर्द हो सकती है।

पूरे महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक साथ कई प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती घेरा बन गया है। इन प्रणालियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
सुबह देर तक छाएगा घना कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

सुबह देर तक कोहरा छाए रहने की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अधिक दिख सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा। पूरे माह बारिश की संभावना नहीं है। हिमालय से आनेवाली हवाओं के प्रभाव और कोहरा छाने से दिन में भी ठंड रहेगी।  
हावड़ा राजधानी साढ़े पांच घंटे तो सियालदह 17 घंटे लेट

घने कोहरे के कारण गुरुवार को नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस लगभग साढ़े पांच घंटे देर से दोपहर करीब 12 बजे आई। हावड़ा लगभग छह घंटे विलंब से पहुंची। नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस का बुरा हाल रहा। लगभग 17 घंटे देर से सुबह के बदले देर रात 11 बजे आई। कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे 46 मिनट, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी छह घंटे विलंब से चलीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162844