search

कटड़ा–श्रीनगर वंदे भारत ने बदली जम्मू-कश्मीर की रेल तस्वीर, छह महीनों में साढ़े तीन लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा

cy520520 2026-1-1 13:57:17 views 1262
  
कटड़ा–श्रीनगर वंदे भारत ने बदली जम्मू-कश्मीर की रेल तस्वीर (File Photo)






जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ने बीते छह महीनों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कटड़ा से श्रीनगर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेनों से अब तक करीब 3.75 लाख यात्रियों ने सफर किया है। यह आंकड़ा जम्मू रेलवे डिवीजन के पहले ही वर्ष में तेज रफ्तार प्रगति को दर्शाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू रेलवे डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर उचित सिंगल ने बताया कि 6 जून को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के उद्घाटन के बाद वंदे भारत सेवा शुरू की गई, जिससे कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में रेल संपर्क मिला। उन्होंने कहा कि शुरुआती चुनौतियों के बावजूद डिवीजन ने यात्री सेवा, माल ढुलाई और राजस्व के क्षेत्र में मजबूत गति पकड़ी है।

रेलवे अधिकारी के अनुसार, जम्मू डिवीजन ने माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। अनंतनाग गुड्स शेड से 1.5 लाख टन से अधिक सीमेंट, खाद्यान्न और अन्य सामग्री का परिवहन हुआ। सेब परिवहन योजना के तहत 20 हजार टन से अधिक सेब देश के विभिन्न हिस्सों तक भेजे गए। इसके अलावा पहली बार घाटी में सैन्य टैंकों और तोपों की रेल आवाजाही संभव हुई।

राजस्व बढ़ाने के लिए स्टेशनों और वंदे भारत ट्रेनों में डिजिटल विज्ञापन, एलईडी स्क्रीन और छोटे व्यावसायिक आउटलेट शुरू किए गए। टिकट जांच अभियान में 63 हजार से अधिक बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे 3.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारी ने कहा कि जम्मू रेलवे डिवीजन का पहला वर्ष तेज संस्थागत विकास, बेहतर सेवाओं और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका का प्रतीक बनकर उभरा है।
-----
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158616