search

आज रामलला के अभिषेक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी, माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर करेंगे धर्म ध्वजा का आरोहण

LHC0088 2025-12-31 07:27:00 views 1009
  

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ यानी प्रतिष्ठा द्वादशी के अनुष्ठान सोमवार से आरंभ हो गए। सुबह आठ बजे पूजन-अर्चन के साथ संगीतमयी श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ तो अपराह्न ढाई बजे से जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने रामभक्तों को रामकथा का रसपान कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भगवान श्रीराम के बालस्वरूप का गुणगान सुनने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सायं छह बजे से रामलीला का मंचन किया गया। प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य उत्सव 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

  

राम जन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला परिसर में हो रहे मानस पाठ का शुभारंभ सोमवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र व राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव ने किया। कानपुर के श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार की ओर से किए जा रहे मानस पाठ में मानसप्रेमी श्रोताओं को भी गायक टीम के साथ पाठ करने का अवसर मिला।

‘सीताराम चरण रति मोरे, अनुदिन बढ़ऊं अनुग्रह तोरे’ संपुट के साथ कानपुर के व्यास कुमार व गौरव शुक्ल ने बालकांड के प्रथम सोपान का पहला श्लोक ‘वर्णानामर्थसंघानाम रासानाम छन्दसामपि...’ का उच्चारण किया तो पूरा पंडाल भक्ति रस से ओतप्रोत हो गया।

मानस पाठ में कुल 23 सदस्य शामिल रहे। संयोजक प्रेमप्रकाश मिश्र के अनुसार समन्वयक व्यास कुमार, गौरव शुक्ल, ऋषिकेश निवासी स्वामी विज्ञानानंद, मुरैना के राजेश ठाकुर की देखरेख में मानसपाठी शास्त्रीय व सामान्य स्वरों में पाठ करते रहे।

मानस पाठ की समाप्ति के पश्चात ढाई बजे से रामकथा हुई। शाम छह बजे से गुरु घासीदास केंद्रीय विवि, छत्तीसगढ़ की टीम ने विशिष्ट शैली में रामलीला का मंचन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित रहे और आनंद लिया।

यह भी पढ़ें- यूपी में सुधरेगी ग्रामीण इलाकों की दशा, विकास कार्यों पर तीन माह में खर्च होंगे 2000 करोड़

तीन घंटे से भी ज्यादा अयोध्या में रहेंगे रक्षा मंत्री

प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम जन्मभूमि परिसर के परकोटे की उत्तरी भुजा के मध्य पर निर्मित माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का आरोहण भी कराएगा। अभी अन्य छह पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर में आ रहे केेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन घंटे से भी अधिक समय तक रहेंगे। वह रामलला की प्राकट्य आरती में भी सम्मिलित होंगे और ध्वजारोहण भी करेंगे। इससे पूर्व लगभग साढ़े नौ बजे रामलला का महाभिषेक होगा और श्रृंगार के बाद भोग समर्पित किया जाएगा। बीते रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी अयोध्या पहुंच कर प्रतिष्ठा द्वादशी के अनुष्ठान में सम्मिलित हुए थे।



तीसरे दिन भी निकली पालकी यात्रा
राम जन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में तीसरे दिन की मंडल पूजा के अंतर्गत सोमवार को ट्रस्टी व उडुप्पी पीठाधीश्वर स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ के नेतृत्व में तत्वकलश, तत्वहोम, अष्टाक्षरमंत्र होम आदि कर्मकांड संपन्न हुए।

सायं बेला में देवविग्रह को चांदी की पालकी पर विराजित कर परिसर में पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें आचार्यों के साथ ट्रस्ट से जुड़े कर्मी व श्रद्धालु भी शामिल हुए। अनुष्ठान संपन्न करा रहे आचार्यों के अनुसार ऐसे अनुष्ठान रामतत्व की अखंड चेतना को प्रतिष्ठित करने के माध्यम होते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159881