search

बलिया में टॉर्च की रोशनी में स्कॉर्पियों से बरामद हुई 40 पेटी शराब, तस्कर फरार

Chikheang 2025-12-21 01:38:00 views 802
  

टॉर्च की रोशनी में स्कॉर्पियों से बरामद हुई 40 पेटी शराब।



जागरण संवाददाता, बलिया। बिहार में हुई शराब बंदी के बाद से जनपद से हो रही शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों बैरिया क्षेत्र में ही तस्करी के खेल में लिप्त पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई के बावजूद इस पर रोक नहीं लग सकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार की रात में पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया, लेकिन तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झाेंककर फरार हो गए।

यह मामला दोकटी-बैरिया मार्ग के रेगुलेटर पुल के पास का है। चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक मयंक कुमार की टीम ने अंधेरे में बिहार की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियों को टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किए, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर सेवादास मठिया की ओर भाग निकला।

पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन खेत में गाड़ी उतरने के बाद आगे का रास्ता बंद देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से विभिन्न ब्रांड की 345 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के मालिक रेवती निवासी मनोज यादव, भगवानपुर का डेरा थाना खवासपुर भोजपुर, बिहार और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244