search

दिल्ली निगम की जींस रंगाई फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 16 फैक्ट्रियां सील

deltin33 2025-12-20 20:37:12 views 1098
  

पूर्वी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम सख्त हो गया है। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। निगम ने पिछले एक हफ्ते में 16 जींस डाइंग फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। इनमें से दो फैक्ट्रियों को शनिवार को सील किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निगम का कहना है कि सभी अवैध रूप से चल रही डाइंग फैक्ट्रियों की पहचान कर उन्हें सील किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से अवैध फैक्ट्रियों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने खुद ही अपनी फैक्ट्रियां बंद कर दी हैं।

डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि निगम की कार्रवाई सादातपुर, करावल नगर, जाफराबाद, सोनिया विहार और खजूरी में जारी है। निगम के अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया है कि किसी भी हालत में जींस डाइंग फैक्ट्रियों को चलने न दिया जाए। जहां भी जींस डाइंग फैक्ट्रियों की शिकायतें मिलें, उन्हें सील किया जाए।

शनिवार को करावल नगर में दो अवैध रूप से चल रही जींस डाइंग फैक्ट्रियों को सील किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने दावा किया कि एक महीने में 37 प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को सील किया गया है। निगम का मकसद प्रदूषण कम करना और पर्यावरण को साफ बनाना है।

निगम की टीमें हर इलाके में जाकर जांच कर रही हैं कि कहां-कहां अवैध प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों की पहचान कर बिना देरी किए सील किया जा रहा है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अवैध फैक्ट्रियों के बारे में निगम को जानकारी दें। निगम निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521