search

घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

LHC0088 2025-12-20 12:37:19 views 759
  

एयर इंडिया और इंडिगो की एडवाइजरी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे का सबसे अधिक असर उड़ानों पर हो रहा है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। वहीं, एअर इंडिया और इंडिगो ने कोहरे के कारण होने वाली दिक्कतों के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि सेवाएं सामान्य हो रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल,एअर इंडिया ने शुक्रवार को अपनी एडवाइजरी में कहा कि वह सतर्क रहेगी और कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वे अपने यात्रियों की यात्रा योजनाओं के महत्व को समझते हैं, खासकर इस छुट्टियों के मौसम में और किसी भी असुविधा को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम करने का वादा किया।

  
इन जगहों की उड़ानें प्रभावित

एयरलाइन ने कहा कि मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तरी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति का अनुमान लगाया है। इसलिए दिल्ली, अमृतसर (ATQ), चंडीगढ़ (IXC), लखनऊ (LKO), वाराणसी (VNS), और पटना (PAT) में उड़ाने प्रभावित होने की संभावना है, जिसका असर पूरे नेटवर्क पर पड़ेगा।

  
धैर्य के लिए दिया धन्यवाद

एअर इंडिया ने दावा किया कि उसने दिक्कतों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं। वहीं, देरी या रद होने की स्थिति को लेकर एयरलाइन ने कहा कि उसकी ग्राउंड टीमें मेहमानों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी और वैकल्पिक व्यवस्था करेंगी। एयरलाइन ने यात्रियों को उनके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद दिया और दावा किया कि उनके यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि कोहरे के दौरान चुनिंदा उड़ानों में बुक किए गए यात्रियों को \“FogCare पहल\“ के तहत अग्रिम अलर्ट मिलते रहेंगे, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के उड़ानें बदलने या बिना किसी जुर्माने के पूरा रिफंड लेने का विकल्प होगा। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।
इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी

वहीं, इंडिगो ने भी घने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि चंडीगढ़ और अमृतसर में घना कोहरा जारी है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे इन शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें।

  

कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हालात बेहतर होते ही रेगुलर सर्विस फिर से शुरू करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं, और विजिबिलिटी बेहतर होने पर आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी, हरियाणा में जनजीवन प्रभावित; इन राज्यों में रेड अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138