search

बोन्डी बीच हमले की जांच के बीच सिडनी में बड़ा पुलिस ऑपरेशन, पकड़े गए 7 लोग

LHC0088 2025-12-19 00:07:20 views 1140
  

बॉन्डी बीच हमले की जांच के बीच सिडनी में बड़ा पुलिस ऑपरेशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बोन्डी बीच हमले की जांच के बीच गुरुवार को सिडनी के एक उपनगर में पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। भारी हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने एक कार को टक्कर मारकर रोका और 7 लोगों को हिरासत में लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी हिंसक वारदात की योजना बनाई जा सकती है। इसी जानकारी के आधार पर दो कारों को रोका गया।
पुलिस ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ?

पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में देखा गया कि कई लोग जमीन पर बैठे थे और चारों ओर कैमुफ्लाज वर्दी में पुलिस मौजूद थी। संदिग्धों को बंदूक की नोक पर रोका गया, जमीन पर उल्टा लिटाया गया, हथकड़ी लगाई गई और तलाशी ली गई। गिरफ्तारी के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने के भी संकेत मिले, जिसके शरीर पर खून दिखाई दे रहा था।


During a heavily-armed police operation, Australian officers have arrested seven men in Liverpool, near Sydney.
They are believed to have been on their way to Bondi Beach and are suspected to have planned another terror attack. #bondiattack pic.twitter.com/hNrZA2xDC6 — Mélanie Lacide מזל (@MelanieLacide) December 18, 2025

बोन्डी बीच हमले से जुड़ाव नहीं

पुलिस ने साफ कहा है कि इस कार्रवाई का बोन्डी बीच आतंकी हमले की मौजूदा जांच से कोई संबंध नहीं मिला है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को पकड़ा गया वे विक्टोरिया नंबर प्लेट वाली सफेद हैचबैक कार में सवार थे और उनके पास हथियार थे। पुलिस ने बताया कि अब यह ऑपरेशन पूरी तरह खत्म हो चुका है।
सिडनी के बोन्डी बीच पर हुआ था हमला

सिडनी के बोन्डी बीच पर रविवार शाम हुए यहूदी विरोधी (एंटी-सेमिटिक) हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले के आरोपी साजिद अकरम और उनका बेटा नावेद हैं। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में करीब तीन दशक में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी मानी जा रही है।

अमेरिका में भारतीय मूल के कैब ड्राइवर की दरिंदगी, नशे में धुत महिला को बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138