search

Telangana: दूसरे के वाहन को अपना समझ लगाई चाबी, लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

deltin33 2025-10-6 13:36:05 views 1266
  तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मेडक जिले में एक गलतफहमी का मामला इस कदर बढ़ा कि लोगों ने दो युवकों को दुपहिया वाहन चोर समझकर पकड़ लिया और एक को खंभे से बाधकर जिंदा जला दिया।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वाडियाराम गांव में तीन अक्टूबर की रात में दो युवक पहुंचे और अपनी गाड़ी खड़ी करके कहीं चले गए। लौटते समय वे अनजाने में अपनी ही गाड़ी से मिलते जुलते एक अन्य दुपहिया वाहन में चाबी लगाने लगे। गांव के लोगों ने समझा कि ये वाहन चोर हैं और उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीटा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पेट्रोल डालकर लगा दी आग

बाद में कुछ लोगों ने 22 साल के एक युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद लोग उस झुलसे युवक को पुलिस थाने ले गए, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।
70 प्रतिशत झुलसा युवक

पुलिस के मुताबिक युवक 70 प्रतिशत झुलस चुका है। उसे हैदराबाद रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: प्रतिमा विसर्जन में चला गया था बेटा, गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया पत्नी का गला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521