search

दिल्ली के मौसम में हल्का सुधार, कोहरा-धुंध हुई कम; आज साफ आसमान और धूप का अनुमान

LHC0088 2025-12-17 10:36:54 views 1245
  

फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदूषण के साथ साथ दिल्ली के मौसम में भी पिछले दो तीन दिनों की अपेक्षा सुधार देखा गया। मंगलवार को धुंध और कोहरे का असर कम रहा। इसके पीछे हवा की गति में बढोतरी को प्रमुख कारण माना गया है। बुधवार को भी दिल्ली का मौसम साफ ही रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप भी खिली रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सामान्य से कम रहा तापमान

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि अधिकतम तापमान 24.9 दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 48 प्रतिशत रहा।

आइजीआइ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह आठ बजे दृश्यता का स्तर 600 मीटर दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में यह 800 मीटर था। पिछले 24 घंटों के दौरान आइजीआइ और सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार से 22 दिसंबर तक सुबह के समय सुबह के समय छिछला कोहरा से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138