search

धनु से मीन Aaj Ka Rashifal 17 दिसंबर 2025: समझदारी से उठाएं कदम, लाइफ होगी बेहद खास, पढ़ें भविष्यफल

LHC0088 2025-12-17 09:06:08 views 640
  

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 Horoscope Today: आज का राशिफल



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 17 दिसंबर 2025 के अनुसार, शनिदेव आपको संयम और समझदारी से चलने की सलाह दे रहे हैं। बृहस्पतिदेव वक्री होकर किसी भी बड़े फैसले से पहले ठहरकर सोचने का संकेत दे रहे हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन अंदर से मजबूत बनने, सही दिशा चुनने और सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। ऐसे में आइए जानते हैं धनु से मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

  


आज अंदरूनी तौर पर थोड़ा ठहरने की जरूरत महसूस हो सकती है। चंद्रदेव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आराम, आत्ममंथन और मन के भीतर चल रही बातों पर ध्यान जाएगा। हालांकि सूर्यदेव और मंगलदेव आपकी ही राशि में रहकर आपको आगे बढ़ने की ऊर्जा दे रहे हैं, फिर भी आज काम और सोच के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। बृहस्पतिदेव मिथुन राशि में वक्री होकर रिश्तों की चाल और आपसी समझ पर दोबारा सोचने का संकेत दे रहे हैं। मीन राशि में स्थित शनिदेव भावनात्मक मजबूती और स्थिरता दे सकते हैं।

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 12
  • दिन की सलाह: बाहर कदम बढ़ाने से पहले मन के भीतर झांके।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

  


आज दोस्ती, नेटवर्क और भविष्य की योजनाओं पर फोकस बढ़ सकता है। चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहकर टीमवर्क और लंबे लक्ष्यों को मजबूत बना रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ने या पुराना संपर्क फिर से सक्रिय होने के योग बन सकते हैं। धनु राशि में सूर्यदेव आपको आराम और अंदरूनी संतुलन की ओर ले जा सकते हैं। मंगलदेव रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ने का जोश दे रहे हैं। बृहस्पतिदेव मिथुन राशि में वक्री होकर पुराने सपनों और लक्ष्यों पर फिर से नजर डालने का संकेत दे रहे हैं।

  • शुभ रंग: चारकोल
  • शुभ अंक: 10
  • दिन की सलाह: उन्हीं लोगों के साथ कदम मिलाएं, जो आपकी सोच समझते हैं।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

  


आज करियर और सार्वजनिक छवि से जुड़े मामलों में गहराई आ सकती है। चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहकर आपके लक्ष्य को लेकर भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकते हैं। आप अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर और फोकस्ड महसूस कर सकते हैं।
राहुदेव आपकी ही राशि में रहकर अलग सोच और मौलिकता को उभार रहे हैं। धनु राशि में सूर्यदेव नेटवर्किंग और भविष्य की प्लानिंग को समर्थन दे रहे हैं। मंगलदेव नेतृत्व क्षमता बढ़ा सकते हैं। बृहस्पतिदेव वक्री होकर रचनात्मक लक्ष्यों पर दोबारा सोचने की सलाह दे रहे हैं।

  • शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू
  • शुभ अंक: 11
  • दिन की सलाह: अपने असली अंदाज में आगे बढ़ें, असर खुद बनेगा।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

  


आज नजरिया और सोच का दायरा बढ़ सकता है। चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहकर सीखने, आध्यात्मिक समझ और भावनात्मक समझदारी को बढ़ावा दे रहे हैं। आप गहरी और मीनिंगफुल बातचीत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी ही राशि में स्थित शनिदेव अनुशासन और स्थिरता दे रहे हैं। धनु राशि में सूर्यदेव करियर पर फोकस बढ़ा सकते हैं। मंगलदेव आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत दे रहे हैं। बृहस्पतिदेव वक्री होकर पुराने विश्वासों पर दोबारा सोचने का मौका दे रहे हैं।

  • शुभ रंग: सी ग्रीन
  • शुभ अंक: 3
  • दिन की सलाह: अगला कदम समझदारी और अनुभव के सहारे उठाएं।


यह भी पढ़ें- Capricorn Yearly Horoscope 2026: करियर से लेकर लव लाइफ तक, मकर वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

यह भी पढ़ें- Sagittarius Yearly Horoscope 2026: नए साल में धनु वालों की लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें राशिफल

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138