search

Feng Shui Tips: घर में बढ़ गया है लड़ाई-झगड़ा, तो फेंगशुई के ये टिप्स आएंगे आपके काम

deltin33 2025-12-16 17:37:48 views 611
  

घर में जरूर रखें फेंगशुई नियमों का ध्यान (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई एक चीनी वास्तुशास्त्र है, जिसमें घर और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर में फेंगशुई के नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आज हम आपको घर से नेगेटिविटी दूर करने के कुछ फेंगशुई टिप्स बताने जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुख्य द्वार से जुड़े टिप्स

फेंगशुई में घर के मुख्य द्वार को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार (Energy Flow) बना रहता है। इसलिए दरवाजे को हमेशा साफ रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका मुख्य द्वार जर्जर हालात में नहीं होना चाहिए और न ही मेन गेट पर नेम प्लेट टूटी हुई होनी चाहिए। मुख्य द्वार पर फालतू का सामान रखने से भी बचना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति में आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

  
घर में रख सकते हैं ये चीजें

घर में बिना वजह के लड़ाई-झगड़ा होता है, तो आप फेंगशुई में बताए गए ये उपाय कर सकते हैं। आपको घर में कछुए की मूर्ति रखने से फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही कपूर जलाने से भी सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही घर में खुशबूदार चीजें जैसे मोमबत्तियां, फूलदान व क्रिस्टल बॉल आद भी रख सकते हैं, जिससे माहौल में शांति बनी रहती है। इसके साथ ही फेंगशुई में माना गया है कि मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू ट्री को घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है।

  

(Picture Credit: Freepik)
इन चीजों को तुरंत हटाएं

फेंगशुई में माना गया है कि आपके घर में यदि घर में टपकता हुआ पानी, टूटी घड़ी, बर्तन, आइना, खराब पड़े जूते या फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि रखा हुआ है, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसे में इन चीजों को या तो तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए या फिर हटा देना चाहिए। ताकि नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सके और झगड़े आदि पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार भोजन के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? भूलकर भी न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, बनी रहेगी खुशहाली

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521