तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मृत्यु
जागरण संवाददाता, आगरा। नेशनल हाईवे पर सिकंदरा तिराहे के पास एलआइसी बिल्डिंग के सामने शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक खंदारी से कारपेंटर का काम करके घर लौट रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शास्त्रीपुरम के दहतौरा में रहने वाले 18 वर्षीय मोनू कारपेंटर का काम करते थे। खंदारी में फनीचर बनाने का काम करने के बाद शनिवार शाम घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे सिकंदरा तिराहे के पास एलआइसी बिल्डिंग के सामने साइकिल से आ रहे मोनू को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने मोनू को प्रभा हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात तीन बजे मोनू की मृत्यु हो गई। चाचा नवल किशोर ने बताया कि मृतक के पिता टेलर का काम करते हैं। युवक की मृत्यु से पिता रमेश चंद्र के साथ ही बड़ी बहन लक्ष्मी, भाई रोहित के साथ ही अन्य स्वजन का रो-रो का बुरा हाल था। मृतक के चाचा ने बताया कि पुलिस ने कैंटर और चालक को पकड़ लिया है। |
|