search

साहब! ससुरालियों से मुझे मेरे बेटे को दिलवा दो... प्रताड़ना के बाद विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार

LHC0088 2025-10-6 03:06:41 views 1261
  गढ़मुक्तेश्वर की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और बेटे को छीनने का आरोप लगाया है। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकाल देने और चार साल के बेटे को वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



गढ़ नगर के सेगेवाला मोहल्ले की रहने वाली शालू ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसका पति शराब पीने का आदी था।



पीड़िता ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही उनका एक बेटा कृष्णा हुआ। उसके ससुराल वाले अक्सर दहेज की मांग करते थे और उसे परेशान करते थे, लेकिन वह अपने माता-पिता की खातिर चुपचाप सब सहती रही। पीड़िता ने बताया कि 19 सितंबर को बीमारी के कारण उसके पति का निधन हो गया। पति की मौत के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया।

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने पहले उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने उसके चार साल के बेटे कृष्णा को उससे छीन लिया और उसे घर से बाहर धकेल दिया। वह अपने इकलौते बेटे कृष्णा की मौत पर रोते हुए बेसुध है।



उसने बताया कि उसके ससुराल वालों के पास बहुत दौलत है और अब वे अपने लालच के लिए उसके बेटे की हत्या कर सकते हैं। उसके बेटे को जान-माल का गंभीर खतरा है। थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790