search

ब्रिटिश संग्रहालय में चोरी हुई बेशकीमती वस्तुओं में भारतीय कलाकृतियां शामिल, संदिग्धों की तलाश जारी

cy520520 2025-12-12 07:06:21 views 1239
  

ब्रिटिश संग्रहालय में चोरी हुई बेशकीमती वस्तुओं में भारतीय कलाकृतियां शामिल (फोटो- एक्स)



पीटीआई, लंदन। इंग्लैंड के ब्रिस्टल में एक संग्रहालय से चुराई गईं 600 से अधिक बेशकीमती वस्तुओं में ब्रिटिश उपनिवेशी युग की कई भारतीय कलाकृतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ये सामान 25 सितंबर को ब्रिस्टल संग्रहालय से चुराए गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने कहा, ब्रिस्टल संग्रहालय से अपराधियों ने 600 से अधिक विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां चुराईं। इनमें हाथी दांत से बनी बुद्ध की मूर्ति और ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी की कमर बेल्ट बकल शामिल हैं।

एवन और समरसेट पुलिस के डिटेक्टिव कांस्टेबल डैन बर्गन ने कहा कि इन सामान की काफी सांस्कृतिक अहमियत है। इनमें से कई वस्तु दान में मिले थे और कलेक्शन या संग्रह का हिस्सा थे। चार संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है।

अधिकारी ने जनता से अपील की कि यदि वे इस सप्ताह जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में किसी को पहचानते हैं या आनलाइन बेचे जा रहे किसी संभावित सामान के बारे में जानते हैं, तो वे पुलिस से संपर्क करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725