search

Araria News: शादी के चार महीने बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हिरासत में पति

cy520520 2025-12-11 05:35:43 views 1133
  

नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी चौक वार्ड नंबर नौ की घटना। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता अररिया। नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी चौक वार्ड नंबर नौ में एक नवविवाहिता सुधा देवी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका सुधा देवी (22) की शादी इसी वर्ष 21 अगस्त को गोढ़ी चौक निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका के भाई सुबोध कुमार सिंह ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के समय कोई दहेज नहीं लिया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नीतीश कुमार और उसके स्वजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

पहले बुलेट बाइक की मांग की गई, नहीं मिलने पर पल्सर बाइक दिलवाई गई। उसके बाद सीएनजी आटो की मांग की गई, वह भी पूरी की गई। फिर दुकान खोलने के लिए नकद रुपये मांगे गए।

सुबोध कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने पर उनके बहनोई नीतीश कुमार और ससुराल वालों ने सुधा देवी के साथ लगातार मारपीट की और अंततः उसे मौत के घाट उतार दिया। उसको फांसी पर लटकाने से पहले भी बुरी तरह पीटा गया था। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर दी, जिसके बाद स्वजन अररिया पहुंचे और नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मृतका के पति नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार हैं। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मामला दहेज प्रताड़ना और हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के स्वजनों के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725