search

Video: नागपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला; कई अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-12-10 18:37:33 views 1261
  

नागपुर में तेंदुए का आतंक। फोटो - एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नागपुर के पारदी इलाके में तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग जख्मी हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है।
तेंदुए का वीडियो वायरल

नागपुर की गलियों में तेंदुए के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोगों के शोर से बेचैन होकर तेंदुआ एक घर की छत पर चढ़ गया। वन विभाग की बचाव टीम आने तक तेंदुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहा था।
घायल ने सुनाई आपबीती

तेंदुए के हमले में जख्मी एक व्यक्ति ने बताया, “तेंदुआ हमारी सोसाइटी में घुसा और सामने जो भी मिला, उसपर हमला बोल दिया। बीती शाम लगभग 6:30 बजे की बात है। मैं भी अपने घर के बाहर खड़ा था। उसने पहले मुझपर हमला किया और फिर 3 अन्य लोगों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। तीनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं।“

यह भी पढ़ें- वन्यजीवों के हमले में मौत पर पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपए, शासन ने जारी की अधिसूचना


#WATCH | Nagpur, Maharashtra: A leopard entered the residential area of Pardi locality, injuring 7 people. pic.twitter.com/TUGdBrr6oL— ANI (@ANI) December 10, 2025

तेंदुए के डर से इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन विभाग ने पारदी इलाके में शिव नगर के पास तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए के डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की अधिकारी डॉ. विनीता व्यास के अनुसार, तेंदुए के हमले में 5-7 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


#WATCH | Nagpur, Maharashtra: The Forest Department Rescue team successfully rescued the leopard that entered the residential area of Pardi locality in Nagpur. https://t.co/WW0sjl2SDF pic.twitter.com/MPLNN92tDl— ANI (@ANI) December 10, 2025

पिछले महीने भी घुसा था तेंदुआ

बता दें कि तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुसने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने भी यहां तेंदुए की दहशत देखने को मिली थी। वन विभाग की टीम ने 19 नवंबर को तेंदुए को पकड़ा था।

(समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244