search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली में जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियों पर निगम का शिकंजा, छह को किया सील; कार्रवाई से मचा हड़कंप

cy520520 2025-12-10 15:37:33 views 719
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शाहदरा उत्तरी जोन ने अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी छिपे चल रही रंगाई की छह अवैध फैक्ट्रियों को सील किया है।

निगम ने बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही फैक्ट्री की मशीनों को भी जब्त कर दिया है। लोगों ने विरोध किया भी किया। पुलिस की मौजूदगी के चलते उनका विरोध काम नहीं आया।

निगम ने बताया कि बताय कि सूचना मिली थी कि जींस रंगाई की पांच फैक्ट्रियां सादतपुर वार्ड में चल रही हैं। निगम ने उन फैक्ट्रियों की पहचान की और मंगलवार को सरकारी अमले के साथ सील कर दी। एक फैक्ट्री सोनिया विहार वार्ड में चल रही थी, उसे भी सील कर दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य फैक्ट्री घोंडा वार्ड व दो बृजपुरी वार्ड में सील की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भू-जल का हो रहा था दोहन

निगम सूत्रों ने बताया कि यह फैक्ट्रियां किराये पर चल रही थी। मालिक किरायेदारों से रंगाई करवाने की एवज में मोटा किराया वसूल रहे थे। यहां भू-जल का भी दोहन हो रहा था। जींस रंगाई वालों ने फैक्ट्री के अंदर ही गड्ढे खोदे हुए थे। रंगाई का पानी उस गड्ढे में बहाया जा रहा था, वह पानी जमीन में जा रहा था। जिससे भू-जल भी दूषित हो रहा था। अवैध रूप से सबमर्सिबल लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें- Delhi News: गलियों का निर्माण कार्य ठेकेदारों की मनमानी से बाधित, विधायक ने जल्द समस्या समाधान का दिया आश्वासन

मकान मालिक ने किरायेदारों से दावे किए हुए थे कि उनके होते हुए उनकी फैक्ट्री पर कोई छापेमारी करने के लिए नहीं आएगा। रंगाई करने के बाद यह लोग जींस को छतों पर सूखाते थे। बाद में पैकिंग करके उन्हें दुकानों पर बेच देेते थे। स्वस्थ्य विभाग कई बार आगाह कर चुका है कि रंगाई के कैमिकल के कारण कैंसर हो जाता है। जो रंगाई का काम करते हैं या उस यूनिट के आसपास रहते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152773

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com