search

Indian Railways News: आज नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों में होंगे स्टॉपेज

LHC0088 2025-12-10 13:37:24 views 1267
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली के बीच पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेन (ट्रेन नं. 04462/04461) चलाने का निर्णय लिया है।

जिसकी समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी गई। यह ट्रेन एक-एक फेरे (कुल दो ट्रिप) ही चलेगी। ट्रेन नं. 04462 नई दिल्ली से 10 दिसंबर 2025 को शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हावड़ा 12 दिसंबर 2025 को रात में 01:30 बजे पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वापसी में ट्रेन नं. 04461 हावड़ा से 12 दिसंबर को रात 1:30 बजे रवाना होकर नई दिल्ली 14 दिसंबर को शाम 6:15 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से हावड़ा जाते समय यह 11 दिसंबर को सुबह साढ़े छह बजे व हावड़ा से दिल्ली जाते समय 13 दिसंबर को शाम 7.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी।

यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, परसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान तथा बंडेल स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एक फर्स्ट एसी, चार एसी-टू टियर, 12 एसी-थ्री टियर, एक पैंट्री कार और दासे जनरेटर कोच शामिल हैं। सभी सीटें आरक्षित होंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126