search

गाजियाबाद में बेटी के प्रेमी ने की थी सो रही महिला की हत्या, निगरानी रखने से था खफा

cy520520 2025-12-10 13:37:16 views 1251
  

थाना लोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्या के दो आरोपित। सौ. पुलिस



संवाद सहयोगी, लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में 10 नवंबर की रात घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका की बेटी, उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने बेटी पर निगाह रखने से नाराज होकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अशोक विकार कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला अपने चार पुत्रों और दो पुत्रियों के साथ रहती थी। उनके चारों पुत्रों व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि दो पुत्रियां अविवाहित है। 10 नवंबर की रात वह घर के बाहर चारपाई पर सोई थीं।

इसी दौरान रात करीब दो बजे किसी ने तीन गोलियां मार महिला की हत्या कर दी थी। स्वजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार सुबह मामले में महिला की बेटी के प्रेमी अमन गार्डन निवासी शाकिब और अशोक विहार के शादाब को निठौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए है।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह महिला की बेटी को पसंद करता था। दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। जानकारी होने पर महिला ने बेटी पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जिसके चलते वह प्रेमिका की मां से रंजिश रखने लगा।

साथी शादाब से पिस्टल लेने के बाद 10 नवंबर की देर रात गोलियां चला कर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों साथी फरार हो गये थे। एसीपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल शादाब से कहां खरीदी है, जानकारी ली जा रही है। आरोपित शादाब के खिलाफ अंकुर विहार थाने में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164713