search
 Forgot password?
 Register now
search

रंग लाई सख्ती! बरेली में 25,000 नए लोगों ने भरा हाउस टैक्स, नवंबर तक 49.38 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली

cy520520 2025-12-10 04:07:00 views 938
  

बरेली नगर न‍िगम



जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम की सख्ती का असर दिख रहा है। नगर निगम के अलग-अलग जोन में नवंबर तक 49.38 करोड़ रुपये जमा कि‍ए गए। अधिकारियों के अनुसार इसमें 25 हजार ऐसे गृहकरदाता हैं जिन्होंने पहली बार अपने घर का टैक्स जमा किया है। निगम अधिकारियों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अब तक 57673 लोगों ने गृहकर जमा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शासन ने नगर निगम को चालू वित्त वर्ष में शत-प्रतिशत घरों से हाउस टैक्स वसूली के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से अब तक 2.20 लाख से अधिक घरों तक बकाए का नोटिस जारी किया जा चुका है। जिसमें 30 नवंबर तक 57673 लोगों ने अपना बकाया जमा कर दिया है। इसमें सबसे अधिक जोन तीन के लोग शामिल हैं। जिनमें 19036 लोगों ने अपना-अपना टैक्स जमा किया है।

जोन एक में 9818, जोन दो में 14871, जोन चार में 13573 लोग शामिल हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के अनुसार अब तक 57 हजार से अधिक लोगों ने गृहकर जमा दिया है, जो बीते वर्ष से 25 हजार अधिक हैं। दावा किया कि एसआइआर कार्य के चलते कर्मचारियों की व्यवस्तता बढ़ गई लेकिन इसके बाद सीलिंग और कुर्की तेज की जाएगी।

इससे संभावना है कि चालू वित्त वर्ष में सवा लाख से अधिक लोग गृहकर जमा करेंगे। बताया कि अब तक हुए आय में सबसे अधिक वसूली आनलाइन और पीओएस सिस्टम के जरिए हुई है। आनलाइन 17.11 करोड़, पीओएस सिस्टम से 17.85 करोड़, आफलाइन 12.40 करोड़ जमा किए गए हैं। इस दौरान आमजन को 2.53 करोड़ की छूट भी मिली है।

  


हाउस टैक्स बकाएदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को कहा गया है। प्रयास है कि इस वर्ष शत-प्रतिशत गृहकर वसूली की जा सके, इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी की जा रही है।

- संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त





यह भी पढ़ें- Next Big Project: पीलीभीत रोड पर ₹300 करोड़ की लागत से BDA की भव्य टाउनशिप, जानिए पहले चरण की पूरी डिटेल!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152934

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com