search

बरेली जंक्शन पर पांच मिनट पहले पहुंची गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत, फिर मुरादाबाद के लिए रवाना हुई

Chikheang 2025-12-10 03:07:13 views 896
  



जागरण संवाददाता, बरेली। लंबा इंतजार के बाद मंगलवार से गोमतीनगर-सहारपुर वंदेभारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो गया। गोमतीनगर से यह ट्रेन शाम सात बजे बरेली जंक्शन पहुंची, जबकि इसके आने का समय सात बजकर पांच मिनट है।

यहां पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को बधाई देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बरेली जंक्शन होते हुए यह तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

मंगलवार से गोमतीनगर-सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत (26504/26503) का संचालन शुरू हो गया। गोमतीनगर से यह गाड़ी दोपहर में तीन बजकर 10 मिनट पर चली। सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए शाम को यह ट्रेन सात बजे बरेली जंक्शन पहुंची। वंदेभारत एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर समय से पांच मिनट पहले ही पहुंच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पांच मिनट ठहराव के बाद यह गाड़ी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। जंक्शन से करीब 35 यात्री ट्रेन में सवार हुए। यह ट्रेन मुरादाबाद, नजीमाबाद, रुड़की होते हुए रात 11 बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से बुधवार की सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर चलकर बरेली जंक्शन सुबह नौ बजकर 40 बजे आएगी।

गोमतीनगर स्टेशन पर इसका पहुंचने का समय दो बजकर पांच मिनट है। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर सीएमआइ मोहम्मद इमरान चिश्ती, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप, सीआइटी ओपी भारद्वाज आदि ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169140