search

Jharkhand Assembly : रामगढ़ कालेज बनेगा विश्वविद्यालय, दुमका में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए केंद्र को पत्र भेजेगी झारखंड सरकार

Chikheang 2025-12-10 01:07:57 views 809
  

राज्य सरकार रामगढ़ कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने की पहल करेगी।



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार रामगढ़ कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने की पहल करेगी। कांग्रेस विधायक ममता देवी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रूसा-2 के तहत किसी भी कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने के लिए 11 शर्तें निर्धारित हैं, जिनमें सात शर्तें यह कालेज पूरा करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि शेष चार शर्तों को भी पूरा करते हुए रामगढ़ कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। ममता देवी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विधायक लुईस मरांडी तथा श्वेता सिंह ने भी हस्ताक्षर किया था।

इधर, विधायक आलोक कुमार सोरेन ने उपराजधानी दुमका में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तारांकित प्रश्न के रूप में की। इस पर विभागीय मंत्री ने केंद्र को पत्र लिखकर इसके लिए आग्रह करने का आश्वासन दिया।

हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल दुमका में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सामान्यत: किसी राज्य में एक ही केंद्रीय विश्वविद्यालय होता है। फिर भी केंद्र को पत्र भेजा जाएगा।
बरकट्ठा डिग्री कालेज में पठन-पाठन नहीं होने का मामला उठा

इधर, भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने हजारीबाग जिला के बरकट्ठा डिग्री कालेज में शिक्षक नहीं होने से पठन-पाठन नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यहां वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में नामांकन ले लिया गया है, जबकि यहां एक भी शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मी पदस्थापित नहीं हैं।

जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर वहां नामांकन लिया गया है। शिक्षकों के पदों को नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोई भी तीन माह में शिक्षकों और कर्मियों की बहाली नहीं कर सकता।

उन्होंने विपक्ष पर नियुक्ति को बाधित करने का भी आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि अभिभावक प्रस्ताव दें तो नामांकित छात्रों को निकटवर्ती कालेजों में शिफ्ट किया जा सकता है। विधायक ने कहा कि इसमें छात्रों का क्या दोष है? शिक्षक नियुक्त होने के बाद ही वहां नामांकन लिया जाना चाहिए था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122