search

भारतीय मूल के आर्किन गुप्ता ने किया कमाल, फोर्ब्स-30 लिस्ट में बनाई जगह

Chikheang 2025-12-10 01:05:27 views 1263
  

फोर्ब्स-30 की लिस्ट में शामिल हुए आर्किन गुप्ता।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के आर्किन गुप्ता ने फाइनेंशियल इनोवेशन और शुरुआती दौर की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी में अपने अहम योगदान के लिए फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के अचीवर्स की लिस्ट में जगह बनाई है।

फोर्ब्स ने डेटा-संचालित निवेश ढांचे को विकसित करने में गुप्ता के शुरुआती काम और स्केलेबल फाइनेंशियल प्रोडक्ट बनाने में उनकी लीडरशिप को सालाना लिस्ट में उनके चयन के पीछे मुख्य कारण बताया। उन्होंने एक बयान में कहा, “यह पहचान स्मार्ट फाइनेंशियल टूल्स तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के महत्व को मजबूत करती है।“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आर्किन गुप्ता ने क्या कहा?

कई बड़े फिनटेक इनिशिएटिव से जुड़े गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान फाइनेंशियल फैसले लेने में टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स के बढ़ते महत्व को दिखाता है। गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे फाइनेंशियल सॉल्यूशन डेवलप करना है जो ट्रांसपेरेंसी बढ़ाएं और पहली बार निवेश करने वालों को सशक्त बनाएं।

यह भी पढ़ें: अमीरों की लिस्ट में नीचे फिसले Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस, Google के को-फाउंडर लैरी पेज टॉप-3 में शामिल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169161