search

अमन यादव हत्याकांड: डेवाढ़ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मांग पूरी होने पर अंत्येष्टि के लिए माने परिजन

cy520520 2025-12-10 00:10:15 views 1273
  

डेवाढ़ घाट पर हुआ अमन यादव का अंतिम संस्कार।



संवाद सूत्र, चांदा (सुलतानपुर)। साढ़ापुर के अमन यादव की हत्या मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीण मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद देर रात पहुंचे अधिकारियों द्वारा मांगों को पूरा किए जाने के बाद परिवारजन व ग्रामीण शव के अंत्येष्टि के लिए सहमत हुए थे। मांगों में आश्रित को 50 लाख रुपये देने, दोषियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई, एक बीघा जमीन, मृतक की बहन को नौकरी तथा सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस शामिल थीं।

इसके बाद मंगलवार की सुबह चांदा के शाहपुर के समीप गोमती नदी के तट पर स्थित देवाढ़ घाट पर अमन यादव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बड़े पिता राम यज्ञ यादव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अंत्येष्टि में शामिल हुए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साढ़ापुर गांव से लेकर डेवाढ़ घाट तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद यादव, नायब तहसीलदार अभयराज पाल, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर सहित कई थानों की अतिरिक्त फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164704