search

कपूरथला में कुत्ते को डंडा मारने पर महिला से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

cy520520 2025-10-5 23:06:21 views 1256
  महिला से मारपीट करने पर एक के खिलाफ केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर





संवाद सूत्र, फगवाड़ा। गांव वरना में एक कुत्ते को डंडा मारने पर व्यक्ति द्वारा महिला के घर में दाखिल होकर मारपीट करने के मामले में थाना रावलपिंडी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फूलामती पत्नी मेवा लाल निवासी गांव वरना ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी मनजिंदर सिंह का कुत्ता बगीची में बैठा था तो उसने कुत्ते को डंडे से भगा दिया।

महिला ने बताया कि मनजिंदर सिंह ने अपनी घर की छत से उसके ऊपर पत्थर मारे और बाद में उसके घर में दाखिल होकर उसकी मारपीट की।



एएसआई जसविंदर पाल के अनुसार फूलामती की शिकायत पर मनजिंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव वरना के खिलाफ केस दर्ज किया है।



विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737