search

झारखंड विधानसभा में गूंजा Dhanbad Gas Leak का मुद्दा, हाई लेवल जांच की मांग

LHC0088 2025-12-9 20:42:56 views 805
  

झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध करते हुए बीजेपी विधायक। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, धनबाद। केंदुआ में हो रहे जहरीली गैस रिसाव को आठ दिन बीत चुके हैं। अब तक इस गैस रिसाव को बंद नहीं किया जा सका है। हर दिन लोगों की स्थिति खराब हो रही है।

ऐसे में मामले को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को सदन में उठाया और उन्होंने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर उसे धनबाद भेजने का आग्रह किया है।

सिन्हा ने विधानसभा को बताया कि जहरीली गैस का रिसाव होना एक गंभीर मामला है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग पीड़ित हैं। बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें विस्थापित करते हुए दूसरी जगह बसाने का प्रयास चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें करीब एक सौ से अधिक रैयत भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री से आग्रह है कि विस्थापन के मामले को विशेष रूप से देखा जाए। यह भी जरूरी है कि गैस रिसाव को रोकने ओर लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास हो।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167064