search

कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा सेंटर, स्पा सेंटर में कराई जा रही थी जिस्मफरोशी... एड एजेंसी मालिक गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-9 19:09:43 views 687
  

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिस्मफरोशी करने में मामले में आरोपित विकास त्यागी को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक फोटो)  



जागरण संवाददाता, मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय अस्पताल के पास बिल्डिंग में जिस्मफरोशी करने वाले विकास त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास त्यागी की गिरफ्तारी एएसपी अंतरिक्ष जैन ने की। नौचंदी में दर्ज मुकदमे की विवेचना एएसपी अंतरिक्ष जैन कर रहे थे। विकास त्यागी पर आरोप था कि अपनी ही बिल्डिंग में जिस्मफरोशी कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जागृति विहार के रहने वाले विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल के अंदर प्रथम और तीसरा फ्लोर खरीद रखा है। प्रथम फ्लोर को फिरोजपुर पंजाब के राजवीर को एक साल से किराये पर दिया हुआ हैं, जबकि तीसरे फ्लोर पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा है।

सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि राजवीर ने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर खोल रखा हैं। कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चला रखा था। उक्त स्पा सेंटर में लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। एएसपी अंतरिक्ष यान ने बताया कि आरोपित विकास त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है जल्दी से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167043