search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: पीलीभीत में कड़ाके की ठंड की दस्तक, घना कोहरा और तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

LHC0088 2025-12-9 18:38:28 views 888
  

पीलीभीत-बरेली मार्ग पर छाया कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में कड़ाके की ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार गिरते तापमान के कारण जिले भर में अब शीतलहर का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठंड बढ़ने के साथ ही, कोहरे ने भी तेजी से जिले में अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का यह कहर और अधिक बढ़ेगा।
दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस


कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। इस स्थिति में, सुबह और देर रात के समय जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का घना कोहरा नजर आने लगा है। सुबह के समय यह कोहरा दृश्यता को काफी प्रभावित कर रहा है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
प्रशासन ने लोगों से की अपील

ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए, जिला प्रशासन ने भी लोगों से विशेष एहतियात बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट की आशंका है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

घने कोहरे में अब चलना मुश्किल


घने कोहरे की वजह से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। सुबह के समय शहर व कस्बों के बाहर सड़क व हाईवे पर दृश्यता से 10 से 20 मीटर के बीच रही। इससे कई स्थानों पर वाहनों का हादसा होने से टल गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154796

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com