नई दिल्ली। ब्रांड और जीएमपी (IPO GMP) की वजह से मीशो आईपीओ (Meesho IPO) निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। मीशो आईपीओ ने ग्रे मार्केट (Meesho IPO GMP) में शानदार प्रदर्शन किया। ये आईपीओ कल यानी 10 दिसंबर को शेयर बाजार में एंट्री लेगा। जीएमपी को देखते हुए सभी निवेशकों को इससे बेहतरीन लिस्टिंग (Meesho Share Price) की उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सबसे पहले जानते हैं कि मीशो कितने पर लिस्ट हो सकता है। इसके साथ ही निवेशकों को इससे कितना मुनाफा मिलने की उम्मीद है?
Meesho Share Price: कितने पर होगी लिस्टिंग?
लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 35 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। जीएमपी को देखते हुए ये मीशो लगभग 32 फीसदी मुनाफे के साथ 146 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकता है। इसका इश्यू प्राइस 111 रुपये प्रति शेयर है। हालांकि ग्रे मार्केट का प्रीमियम बढ़ता-घटता रहता है।
ये कितने मुनाफे या नुकसान के साथ लिस्ट होगा, इसकी पुष्टि कल यानी 10 दिसंबर को ही हो पाएगी।
कब-कब कितना रहा GMP?
| तारीख | जीएमपी | | 30-11-25 | 42 रुपये | | 1-12-25 | 46.5 रुपये | | 2-12-25 | 49 रुपये | | 3-12-25 | 45 रुपये | | 4-12-25 | 49.5 रुपये | | 5-12-25 | 46.5 रुपये | | 6-12-25 | 42.5 रुपये | | 7-12-25 | 42 रुपये | | 8-12-25 | 39 रुपये | | 9-12-25 | 31.5 रुपये |
मीशो आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
| कब खुला | 3 दिसंबर | | कब बंद होगा | 5 दिसंबर | | अलॉटमेंट कब हो सकती है | 8 दिसंबर | | लिस्टिंग कब हो सकती है | 10 दिसंबर |
मीशो आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स
| फेस वैल्यू | 1 रुपये प्रति शेयर | | प्राइस बैंड | 105 रुपये से 111 रुपये | | लॉट साइज | 135 शेयर्स | | इश्यू साइज | 48,83,96,721 शेयर्स (5421.20 करोड़ रुपये ) | | फ्रेश इश्यू | 38,28,82,882 शेयर्स (4250 करोड़ रुपये) | | ऑफर फॉर सेल | 10,55,13,839 शेयर्स (1171.20 करोड़ रुपये) |
(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |