search
 Forgot password?
 Register now
search

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार भोजन के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? भूलकर भी न करें ये गलतियां

Chikheang 2025-12-9 17:20:18 views 1007
  

Vastu Tips: भोजन करने से जुड़े वास्तु टिप्स (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में भोजन (Vastu Tips for Eating Food) करने के लिए शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए भोजन के लिए वास्तु शास्त्र की बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि भोजन के दौरान किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस जगह बैठकर न करें भोजन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चौखट पर बैठकर पर भोजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की चौखट पर देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इस जगह पर बैठकर भोजन करने से बचना चाहिए।

  

(Image Source: AI-Generated)
भूलकर भी न करें ये गलती

टूटे हुए बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि भोजन को भगवान का प्रसाद माना जाता है। ऐसे में टूटे हुए बर्तन में खाना खाने से भोजन का अपमान माना जाता है। इस गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
कौन-सी दिशा है शुभ

भोजन करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाते समय उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ मुंह होना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में भोजन करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

  

(Image Source: AI-Generated)
भोजन बनाते समय ध्यान ये बातें

वास्तु शास्त्र की मानें तो भोजन बनाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए। भोजन बनाने के लिए मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, लेकिन दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ मुंह भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इससे जीवन पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा रसोई की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोई (vastu tips for kitchen) में गंदगी होने से मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त नहीं होती है। भोजन बनाने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर ही भोजन बनाएं। साथ ही मन ही मन में किसी भी देवी-देवता के नाम का ध्यान करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: किस दिशा में सिर करके सोना होता है शुभ? जरूर ध्यान रखें वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक घर में रखें ये चीजें, सुंदरता के साथ बढ़ेगा गुडलक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156600

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com