search

कौन हैं लूथरा ब्रदर्स? क्लब के बिजनेस से दुनिया में कमाया नाम; अब थाईलैंड भागे गौरव-सौरव के बारे में जानिए सबकुछ

Chikheang 2025-12-9 16:38:56 views 1241
  

सौरव लूथरा और गौरव लूथरा। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। GOA nightclub fire News गोवा के अरपोरा स्थित \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइटक्लब में शनिवार रात को हुए अग्निकांड में 25 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग जख्मी भी हुए हैं। वहीं, गोवा पुलिस इस मामले में अभी मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये दोनों भाई कौन हैं और इन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत कब की? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोवा पुलिस ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर हडसन लेन स्थित लूथरा ब्रदर्स के घर पर छापामारी की। हालांकि, दोनों भाई घर पर नहीं मिले, इस दौरान पुलिस टीम ने लूथरा बंधुओं के परिवार के सभी सदस्यों से लंबी पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया। सात दिसंबर की शाम गोवा पुलिस के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ एलओसी जारी कर दी।


उधर, मुंबई में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों भाई सात दिसंबर की सुबह 5.30 बजे यानी घटना के तुरंत बाद 6ई 1073 फ्लाइट से फुकेत, थाईलैंड भाग गए। इससे पता चलता है कि वे जांच से बचने के इरादे से भागे हैं। गोवा पुलिस दोनों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल से मदद ले रही है।
लूथरा ब्रदर्स के बारे में

दिल्ली निवासी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा दोनों भाई हैं। दोनों की उम्र में करीब चाल साल का अंतर है। सौरभ की उम्र 40 साल तो गौरव 44 साल का है। दोनों भाई मिलकर ही पूरे देश में अपने बिजनेस को बढ़ा रहे थे। गोवा में जिस नाइटक्लब में हादसा हुआ, वह भी इन दोनों भाइयों का ही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ लूथरा की लिंक्डइनप्रोफाइल से जानकारी सामने आई है। इस प्रोफाइल के अनुसार, सौरभ लूथराRomeo Lane, Birch and Mama\“s Buoiका चेयरमैन है। गोल्डमेडलिस्टसौरभ लूथरा ने इंजीनियरिंग छोड़ हॉस्पिटैलिटीबिजनेस में अपना हाथ आजमाया था। इसी के चलते उसने 2016 में रोमियो लेन नाइटक्लब की शुरुआत की थी। इसके बाद उसका कारोबार बढ़ता गया।

रिपोर्ट के अनुसार, लूथराब्रदर्स के वर्तमान में देशभर के 22 बड़े शहरों और चार अन्य देशों में भी रेस्टोरेंट और बार हैं। जिन्हें दोनों भाई भी चलाते हैं। एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि गौरव और सौरव के अलावा इस बिजनेस में एक और पार्टनर भी है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
अभी तक कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

आगजनी मामले में गोवा पुलिस पहले चार आरोपी क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। लूथरा बंधुओं का पहले डिफेंसकॉलोनी में भी एक बार था जो छह माह पहले बंद हो गया।

यह भी पढ़ें- GOA nightclub fire: गोवा नाइट क्लब \“रोमियो लेन\“ का मैनेजर गिरफ्तार, 25 मौतों के मामले में दिल्ली से दबोचा गया

गोवा में हादसे के बाद रोमियो लेन की देशभर में चल रही होटल व बार रेस्तरां की चैन की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। दिल्ली में रोमियो लेन का सिविल लाइंस के शामनाथ मार्ग में बार व रेस्तरां संचालित होता है। इस रेस्तरां में तय क्षमता से अधिक ग्राहकों को बैठाने के लिए स्वच्छता को लेकर एमसीडी ने नोटिस जारी किया था। दिसंबर 2024 में दिए गए नोटिस पर क्या कार्रवाई हुई? निगम इस पर चुप हैं। इस रेस्तरां में अब भी बार चल रहा है।
दिल्ली से भरत हुआ गिरफ्तार

इस मामले में गोवा पुलिस ने रविवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइमब्रांच के सहयोग से मैनेजर भरत कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वह नाइटक्लब में दैनिक कामकाज की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। उसका नाम एक क्लब मैनेजर से पूछताछ के दौरान सामने आया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122