search

नहीं थम रहे गुलदार के हमले...उत्तराखंड में शौच के लिए गए शख्स की गुलदार ने ली जान, घर से 300 मीटर दूर मिला शव

Chikheang 2025-12-9 15:38:20 views 854
  



संवाद सहयोगी, जागरण चंपावत। गुलदार का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत च्यूरानी के धरगड़ा तोक में मंगलवार तड़के 5:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले ग्रामीण को गुलदार ने मार दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

44 वर्षीय देव सिंह पुत्र कल्याण सिंह का शव घर से 300 मीटर दूरी पर मिला है। देर तक घर के भीतर नहीं आने पर बाहर निकली पत्नी ने पति की तलाश की। कुत्ते के घटनास्थल की तरफ जाने पर देव सिंह का खून से लथपथ शव मिला।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया कि देव सिंह ने आंगन किनारे शौचालय बनवाया है। रोज की तरह शौच के लिए बाहर आए थे। अंदेशा है कि घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। किसी ने चीख तक नहीं सुनी। गुलदार उन्हें घसीटते हुए 300 मीटर दूर जंगल में ले गया।

काफी देर तक देव सिंह नहीं लौटे तो उनकी पत्नी उषा देवी वहां पहुंचीं। घर का कुत्ता भौंकता हुआ जंगल की ओर दौड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने कुत्ते के पीछे-पीछे जंगल में तलाश शुरू की। तब तक देव सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लिंक बेस्ड टैक्स कलेक्शन सिस्टम की हुई शुरुआत, अब घर बैठे जमा कर सकेंगे नगर पालिका का टैक्स
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169099