search
 Forgot password?
 Register now
search

बलरामपुर में आज फिर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, ढहाए जाएंगे अवैध निर्माण

deltin33 2025-12-9 15:12:37 views 1241
  



जागरण संवाददाता, बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर अतिक्रमण करने वाले सकते में हैं। लोगों ने नुकसान के भय से स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को मदरसा दारुल उलूम से उतरौला मार्ग मोड़ तक प्रशासन का बुलडोजर गरजेगा। अभियान में अवैध रूप से बनाई गई सीढ़ियों व छज्जों आदि को ढहाया जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन ने पूरे शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटवाने का रोस्टर जारी किया है। इसमें 13 जनवरी तक विभिन्न मार्गों पर चलने वाले अभियान की जानकारी दी गई है। इससे अतिक्रमण करने वाले सकते में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईओ लाल चंद मौर्य ने बताया कि अभियान नियमित चलेगा। किस दिन किस मार्ग पर अभियान चलाया जाएगा। इसका रोस्टर तय कर दिया गया है। इसी क्रम में नौ दिसंबर को मदरसा दारुल उलूम से उतरौला मार्ग मोड़ तक अभियान चलाया जाएगा।

पहले से ही सूचना दे दी गई है, जिससे लोग स्वयं भी अपना कब्जा हटा लें। इससे उनका नुकसान कम होगा।


नगर पालिका की अपील पर लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, यह सराहनीय है। अतिक्रमण हटाने का यह उद्देश्य बिल्कुल नहीं है कि किसी की आर्थिक क्षति हो। अभियान में नगरवासियों का सहयोग मिल रहा है।


                                                  डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466021

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com