search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: सुबह और रात में बर्फीली हवाएं... ताजनगरी में बढ़ गई ठंडक; देखें आज का मौसम

LHC0088 2025-12-9 13:08:59 views 864
  

ताजमहल पर आए सैलानी। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। सुबह और रात में सर्द हवा चलने के साथ ही दिन में तेज धूप निकल रही है। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, सुबह और रात में ठंडी हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यआई) का स्तर बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा शाहजहां गार्डन की रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह और रात में चल रही सर्द हवा, दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा


सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही बादल छाए रहे। आठ बजे के बाद मौसम बदलने लगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी, दोपहर एक से तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम छह बजे के बाद मौसम बदलने लगा, रात में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह सर्द हवा चलेगी और दोपहर में तेज धूप निकलेगी।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  

  • 4 दिसंबर, 23.3, 8.3
  • 5 दिसंबर , 23.0, 8.1
  • 6 दिसंबर , 25.2, 8.6
  • 7 दिसंबर , 26.2, 9.2
  • 8 दिसंबर , 26.4, 10.0


एक्यूआई का स्तर 100 से अधिक, सुबह और रात में एक्यआई का स्तर ज्यादा



सर्द हवा चलने से प्रदूषक तत्व का स्तर पर बढ़ रहे हैं। अति सूक्ष्म कण के साथ ही कार्बन मोनो ऑक्साइड, ओजोन और सल्फर डाई ऑक्साइड का स्तर अधिक होने से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा एक्यूआई शाहजहां गार्डन में दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 156 रहा। वहीं, सबसे कम एक्यूआई मनोहरपुर दयालबाग में 106 दर्ज किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154790

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com