search

Dhanbad Weather Today: 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, अब ठंड दिखाएगा अपना असली रूप; पढ़ें-IMD की भविष्यवाणी

LHC0088 2025-12-9 12:06:59 views 962
  

कोहरे और ठंड के बीच चाय की चुस्की लेती महिला। (फाइल फोटो)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। दिसंबर के पहले पखवाड़े में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। रातें ठिठुरन भरी हैं तो बादल छाने से दिन भी सर्द हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी ठंड के तेवर कम नहीं हुए हैं। अगले दो-तीन दिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान एक बार फिर नौ डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं। तापमान लुढ़कने से ठंड का सितम और बढ़ेगा।

मौसम विभाग से जारी सूचना में बताया गया कि पाकिस्तान और उसके आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरे के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में ट्रफ बना हुआ है। इन दोनों प्रणाली के कारण बादल छाने के साथ हिमालय से सर्द हवाएं भी आ रही हैं, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।  
13 से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 13 दिसंबर से हिमालय क्षेत्र में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही हो सकती है। इससे तापमान में बदलाव होने की भी संभावना है। इसका असर कम होते ही मौसम साफ होगा जिससे तापमान में गिरावट होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037