search

नोएडा: संदिग्ध हालात में सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पारिवारिक कलह में आत्महत्या का शक

cy520520 2025-12-9 11:36:36 views 1251
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 16वीं मंजिल की बालकनी से रविवार रात एक महिला संदिग्धावस्था में नीचे गिरकर घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने व स्वजन से कोई शिकायत मिलने के बारे में इनकार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पारिवारिक कलह में जान देने की चर्चा

उधर, चर्चा है कि महिला ने पारिवारिक कलह में जान दी है। लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सिंह कॉलोनी की प्रियंका तिवारी आइटी कंपनी में काम करती थीं। 11 साल पहले प्रियंका की दोस्ती कार्यालय में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश के कृष्ण कुमार से हुई थी। दोनों करीब आठ साले से केपटाउन सोसायटी में रह रहे थे।

दोनों ने तीन साल पहले कृष्ण से शादी की थी। पिछले कुछ समय से प्रियंका नौकरी नहीं कर रही थी। रविवार रात को दंपती फ्लैट पर थे। करीब आठ बजे प्रियंका बालकनी में गईं थीं। इसी बीच बालकनी से सिर के बल गिर गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पति ने महिला के जान देने की जानकारी दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ले रहे हैं। महिला का मोवाइल भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164594