search

गाजियाबाद की फैक्ट्री में केमिकल रिसाव से कामगार की तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-12-9 08:36:27 views 1248
  

रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में केमिकल रिसाव से कामगार की तबीयत बिगड़ी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। जागरण



संवाद सहयगी, लोनी (गाजियाबाद)। लोनी थाना के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर केमिकल रिसाव होने से एक कामगार की तबीयत खराब हो गई। साथी कामगारों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री का मुआयना किया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद कर्मचारी को छुट्टी दे दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली करावल नगर निवासी करण धामा की रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में पेंट की वार्निश बनाने की फैक्ट्री है। फैक्टरी में 65 वर्षीय टोली मोहल्ला निवासी मुखतदा बेग कामगार हैं। करण धामा ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कर्मचारी के साथ काम कर रहे थे। कर्मचारी ने पेंट में केमिकल मिलाने के लिए मशीन का वाल्व खोला।

अचानक वाल्व से केमिकल लीक होने लगा और फैक्ट्री में फैल गया। जिससे कामगार बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुन पास काम कर रहे कामगार ने आसपास के लोगों की मदद से कर्मचारी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चिकित्सक ने उपचार के बाद कामगार को छुट्टी दे दी है। मामले में शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167064