search

कुरुक्षेत्र: पति-पत्नी ने जहर निगल की आत्महत्या, डेढ़ वर्षीय बेटी अस्पताल में भर्ती

deltin33 2025-12-9 04:37:39 views 876
  

कुरुक्षेत्र: पति-पत्नी ने जहर निगल की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। ज्योति नगर में रविवार को एक दंपती ने जहर निगल लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को भी जहरीला पदार्थ दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन बच्ची को अस्पताल ले गए। फिलहाल हिसार के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान हिसार जिले के गांव शाहपुर निवासी 29 वर्षीय संजय और 23 वर्षीय ममता के रूप में हुई है।

संजय कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में काम करता था और अपनी बेटी व पत्नी के साथ ज्योति नगर में रहता था। सूचना मिलने पर सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि जहर निगलने के बाद युवक ने अपने भाई के साले को फोन कर जानकारी दी।

कहा कि उन्होंने जहर निगल लिया है और हालत बिगड़ रही है। वह उसकी पत्नी ममता को बचा ले। इसके बाद भाई के साले ने संजय के भाई को फोन कर जानकारी दी और उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में पुलिस के सामने संजय ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। इसके बाद इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई। स्वजन ने भी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत का केस दर्ज किया है।
पांच दिन पहले ही गांव से आया था संजय

बताया जा रहा है कि संजय पांच दिन पहले ही गांव से आया था। स्वजन ने बताया कि वह खुश था। उसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस घटना से वह भी चिंतित हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988