search

Goa Nightclub Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में कानपुर के शेफ की मौत, 10 महीने पहले सपनों को पूरा करने गया था गोवा

deltin33 2025-12-8 23:44:13 views 1183
  

रोहन सिंह का फाइल फोटो। स्वजन



जागरण संवाददाता, कानपुर। गोवा के अरपोरा इलाके के पापुलर पार्टी वेन्यू नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुए अग्निकांड में कानपुर के 28 वर्षीय शेफ रोहन सिंह की मौत हो गई। अग्निकांड की इस घटना में रोहन समेत 25 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 20 क्लब के कर्मचारी हैं। रोहन की मृत्यु की सूचना पर कल्याणपुर में रहने स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजन उनका शव लेने के लिए गोवा रवाना हो गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मूलरूप से नेपाल के बागलूंग की रहने वाली सुनीता सिंह का 28 वर्षीय पुत्र रोहन सिंह कल्याणपुर के बारासिरोही के गोपालपुरम स्थित मामा कुंवर सिंह और लाल सिंह के घर पर रह रहे थे। पिता मोहन सिंह की 1988 में मौत के बाद रोहन की मां ने नेपाल में ही चन्द्र बहादुर से दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद मामा ने रोहन को अपने पास रख लिया उसकी प्रारंभिक पढ़ाई कानपुर में ही हुई। बड़े होने पर रोहन मां के पास नेपाल चला गया और वहां से दसवीं की पढ़ाई की।

  

वर्ष 2011 में वह मामा के घर आकर दोबारा से रहने लगा। मामा लाल सिंह ने बताया कि उसे पढ़ाई के साथ खाना बनाना अच्छा लगता था। दसवीं की पढ़ाई के बाद से ही शेफ का काम करने लगा था। उसने कानपुर के एलिज कैफे समेत कई रेस्टोरेंट और बार में काम किया और फिर ग्वालियर चला गया। बीती फरवरी माह में अच्छे पैसे मिलने की वजह से वह गोवा चला गया था।

  

उन्होंने बताया कि उनका एक भतीजा विजय भी परिवार के साथ रहकर मुम्बई में नौकरी करता है। हादसे के बाद गोवा पुलिस ने घटना की जानकारी दी। उनका भतीजा गोवा निकल गया है। शव को कानपुर लाया जाएगा और यहीं पर उसका अंतिम संस्कार होगा। मां सुनीता, सौतेली बहन रोहिणी और रोशनी भी नेपाल से कानपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478069