search
 Forgot password?
 Register now
search

हिमाचल: CM सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष विनय का कार्यकारिणी पर मंथन, पहली बार होगा बड़ा प्रयोग; PCC में किसे मिलेगा स्थान?

Chikheang 2025-12-8 20:08:44 views 780
  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले तीन महीनों में नई कार्यकारिणी का एलान पार्टी हाईकमान कर देगा। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

इस दौरान कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई हैं। नई कार्यकारिणी में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी, जबकि वरिष्ठ नेता जो पूर्व में मंत्री व पार्टी में अहम पदों पर रहे हैं, उन्हें भी स्थान मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्यकारिणी में होगा नया प्रयोग

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार नई कार्यकारिणी में नया प्रयोग करने जा रहे हैं। संगठन से जुड़े ऐसे नेता तो पंचायत प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद में जीत कर आएंगे, उन्हें भी पीसीसी में तैनाती दी जाएगी। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।  
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का अभियान पूरा

शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है। यह अभियान सभी जिलों में पूरा हो चुका है। पार्टी हाईकमान ने इसके लिए जो पर्यवेक्षक लगाए थे उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब हाईकमान की ओर से अध्यक्षों के नामों का एलान किया जाएगा।
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम चलेगा।
प्रदेश के हर जिला का करेंगे दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार प्रदेश के हर जिला का दौरा करेंगे। मंगलवार से ही उनका यह दौरा शुरू हो रहा है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक के बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को वह बिलासपुर व फिर मंडी जाएंगे। स्वारघाट, धनोटू चौक, सुंदरनगर, नाचन डडौर व बल्ह ब्लॉक में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वह मंडी पहुंचेंगे। वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार के तीन साल के जश्न के कार्यक्रम व दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को लेकर चर्चा करेंगे।  
नई कार्यकारिणी में नहीं होगी गुटबाजी, सभी एकजुट

विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। इसमें न तो कोई धड़ा है न ही गुटबाजी। जब उन्होंने पदभार संभाला तो सभी नेता वहां पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी को अधिमान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के काम हो इस को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। सरकार व संगठन स्तर पर उनके जो भी काम होंगे उन्हें किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाजपा विधायक हंसराज का वाट्सअप अकाउंट हो गया हैक, वीडियो जारी कर बताया किस तरह एक लिंक आया और फिर...


यह भी पढ़ें: शिमला में पर्यटकों ने नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, ये 5 रूल हर हाल में करने होंगे फॉलो, प्रशासन ने क्यों बरती सख्ती?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156177

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com