search
 Forgot password?
 Register now
search

Mahindra XUV 7XO होगी जनवरी में लॉन्‍च, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर

LHC0088 2025-12-8 18:06:51 views 1082
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से पहली बार इस एसयूवी के लॉन्‍च की जानकारी सार्वजनिक की गई है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर जारी टीजर में क्‍या जानकारी दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होगी नई एसयूवी

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की जानकारी दी गई है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर Mahindra XUV 7XO का पहला वीडियो टीजर भी जारी किया गया है। जिससे यह तय हो गया है कि निर्माता जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर 7XO को लॉन्‍च करेगी। यह एसयूवी महिंद्रा की मौजूदा XUV 700 का अपडेट वर्जन होगा।
क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर जारी किए गए 14 सेकेंंड के टीजर में एसयूवी के डिजाइन की झलक दी गई है। जिसके मुताबिक एसयूवी में एल शेप एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, एल शेप एलईडी टेल लाइट को दिया जाएगा।
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, हरमन ऑडियो सिस्‍टम, ट्रिपल स्‍क्रीन सेटअप, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

महिंद्रा की ओर से XUV 7XO को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154608

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com