search

स्टडी वीजा पर रूस गया था करनाल का युवक, एजेंट ने पैसे का लालच देकर यूक्रेन युद्ध में धकेला

deltin33 2025-12-8 16:08:08 views 1259
  

स्टडी वीजा लेकर गया था रूस, एजेंट ने 52 लाख का लालच देकर करा दिया सेना में भर्ती (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, करनाल। चौरा गांव का 21 वर्षीय अनुज रूस में पढ़ाई करने गया था, लेकिन वह एजेंट ने कमाइ्र का लालच दे वहां की सेना में भर्ती करा दिया। अब पूरा परिवार डरा-सहमा है।

अनुज को वापस लाने के लिए स्वजन नेताओं और मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं। अनुज के भाई अर्जुन ने बताया कि उन्होंने एक एजेंट को छह लाख रुपये दिए थे।

अनुज को रूस में एक जिम में काम मिल गया था। वहां पर एक एजेंट ने कई भारतीय युवाओं को 52 लाख रुपये कमाने का लालच दिया। एजेंट ने कहा था कि सेना में भर्ती होने पर 52 लाख रुपये धीरे-धीरे खाते में भेजे जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनुज भी रूसी सेना में शामिल हो गया। सिर्फ 10 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के बाद उसे सीधे युद्ध में भेज दिया गया और उसे हथियार थमा दिए। अर्जुन ने बताया कि 13 अक्टूबर को अनुज से आखिरी बार फोन बात हुई थी।

अनुज के भाई विशाल ने कहा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मजबूत रिश्ते हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। रूस के राष्ट्रपति को भी मेल भेजी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477980