search
 Forgot password?
 Register now
search

सेहरा बांधे दूल्हा और लाल जोड़े में बैठी थी दुल्हन... हिंदूवादी नेताओं ने रुकवाया हिंदू नाबालिग का निकाह

LHC0088 2025-12-8 13:08:08 views 1193
  

निकाह की सूचना के बाद पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। हिंदू नाबालिग का मतांतरण कर मुस्लिम युवक से मैरिज लान में निकाह कराया जा रहा था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मैरिज लान में पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने लड़के, लड़की व उनके स्वजन को हिरासत में ले लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय लड़की का मतांतरण कर दिलाजाक मोहल्ला निवासी युवक के साथ रविवार को निकाह कराया जा रहा था। शहबाजनगर मार्ग स्थित मैरिज लॉन में पूरी तैयारियां की गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। शाम को अधिवक्ता व हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। लड़का सेहरा बांधे कुर्सी पर बैठा था। कुछ दूरी पर लड़की भी दुल्हन के कपड़े पहने बैठी थी। कार्यकर्ताओं ने निकाह का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही सदर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
सदर क्षेत्र के शहबाजनगर मार्ग स्थित मैरिज लान में पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

लड़के व उसके स्वजन से जब पूछताछ की गई तो पुलिस को काफी देर तक गुमराह किया गया। लड़की को मुस्लिम बताया गया लेकिन सख्ती करने पर बताया कि लड़की हिंदू है। उसकी उम्र करीब 16 वर्ष है जो कक्षा नौ में पढ़ती है। इसके बाद निकाह को रुकवा दिया गया। निकाह लड़की की मां के सामने कराया जा रहा था। लड़का, लड़की व उसके स्वजन को थाने ले जाया गया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर भी नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की।राजेश अवस्थी ने कहा कि जिले में बड़े स्तर पर इस तरह हिंदू लड़कियों का मतांतरण कराया जा रहा है। पहले भी कई मामले पकड़े जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

महिला से नोकझोंक


लड़का पक्ष की महिलाओं ने इस कार्रवाई को लेकर पहले विरोध करने का प्रयास किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो सभी शांत हो गई।



पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। उसकी उम्र के प्रमाण पत्र मांग गए हैं। आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजेश द्विवेदी, एसपी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154132

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com